






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। पुष्य नक्षत्र की खरीददारी हो या त्यौंहार मनाने की खुशियां हो, घरेलू खरीददारी के बिना सभी अधूरी ही होती है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ बाजार में हैंडलूम, लेडिज वियर, साड़ी सेंटर, पूजन भंडार की जानकारी के साथ प्रस्तुत है यह विशेष खबर।
रामस्नेही मार्केट की शान बना द्वारिका हैंडलूम, आप भी एक बार जरूर पहुंचें- दीपावली पर घर के बाहरी हिस्सो को तो रंग-रोगन, रोशनियों से सभी सजाते है लेकिन जिन घरों के अंदरूनी हिस्सों को नए हैंडलूम उत्पादों से सजाया जाता है उन में दीपावली की सकारात्मकता का अलग ही माहौल बन जाता है। क्षेत्र के घरों में भी ऐसा ही सकारात्मक माहौल बनाने के प्रयासों में जुटा है कस्बे के मध्य रामस्नेही मार्केट में स्थित द्वारिका हैंडलूम। प्रोपराईटर राकेश कुमार ने बताया कि यहां पर पर्दे, बैडशीट, कारपेट, पायदान, कम्बल, दरी, सोफा कवर, कुशन कवर, पीलो कवर, टेबल कवर, वॉलपेपर एवं अन्य हैंडलूम के सामान की थोक एवं खुदरा बिक्री की जाती है। रामस्नेही मार्केट के सैकेंड फ्लोर पर स्थित ए-205 नम्बर दुकान पूरे मार्केट की शान बनी हुई है।

पूर्णांची की ट्रेडिशनल लेडीज वियर पहल कर बढ़ाएं त्यौंहारों पर अपनी शान- श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्वंय की मैनूफैक्चरिंग, डिजाईनिंग के साथ कम्पनी आउटलेट के रूप में पुरानी घास मंडी में पीएनबी बैंक के पास प्रथम फ्लोर पर स्थित पूर्णांची ट्रेडिशनल वियर शो-रूम में त्यौंहारी खरीददारी के लिए महिलाओं में खासा उत्साह है। प्रोपराईटर राम पारीक ने बताया कि यहां पर पूर्णतया सेल्फ डिजायन से नए से नए क्रियेशन एवं क्रियेटीवीटी के साथ सभी प्रकार के कुर्ती-दुपट्टा सेट, बाधानी, लहरिया ड्रेस, वैडिंग ड्रेसेज, पार्टी वियर फैन्सी ड्रेसेज, दुपट्टा आदि हर समय उपलब्ध है। क्षेत्र की महिलाओं में क्षेत्र के उभरते ब्रांडेड लेडिज वियर पहन कर त्यौंहारों पर रौनक बढ़ाने का उत्साह देखा जा रहा है।

लेनी हो नई साड़ी या पहनना हो लहंगा, तो आज ही पहुंचें संतोष सोड़ी सेंटर एवं मेहाई शो-रूम- श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रानी बाजार के तापड़िया कटले में स्थित संतोष साड़ी सेंटर एवं रानी बाजार रोड़ पर स्थित मेहाई शो-रूम में त्यौंहार पर साड़ियों का विशेष स्टॉक नई वैराईटी, नए डिजायन, नए कलर के साथ किया गया है। संचालक विनोद स्वामी ने बताया कि त्यौंहार पर प्रत्येक परिवार में महिलाओं को नए कपड़े दिलाने की सामाजिक रीती निभाने के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह है। इसके लिए मेहाई शो-रूम में जहां ब्रांडेड साडी, सूट, लहंगा, राजपूती आदि उपलब्ध है वहीं संतोष साड़ी सेंटर में सूरत, कोलकाता, बनारस की प्रसिद्ध साडियां हर वैराईटी, हर रेंज में उपलब्ध करवाई गई है।

त्यौंहार की पूजा हो या हर दिन का पूजन, गणपति पूजन भंडार के बिना रहेगी अधूरी-
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रानी बाजार, सोहनजी कटले के पास स्थित मिनी प्लाजा में संचालित हो रहा है गणपति पूजन भंडार। जहां से आप लड्डूगोपालजी को एवं उनके साथ ही लड्डूगोपालजी एवं अन्य सभी देवताओं की पोशाकें, श्रृंगार, मूर्तिंया अपने घर ले जा सकते है। सीताराम छंगाणी ने बताया कि हर समय उपलब्ध रहने वाले इन धार्मिक उत्पादों की बड़ी रेंज यहां उपलबध है। साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की पूजन सामग्री भी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। तभी तो क्षेत्र में कहा जाता है कि त्यौंहार की पूजा हो या हर दिन का पूजन, गणपति पूजन भंडार के बिना सब अधुरा ही है।





