May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। गुरूवार को बीकाणा एग्रो एंड सीड्स के रूप में बीदासर रोड पर स्थित चौधरी मार्केट में 8 नबंर दुकान में किसानों के लिए प्रामाणिक बीज व सभी तरह के फर्टीलाइजर का नया ठिकाना बाजार में खुल गया है। प्रतिष्ठान का विधिवत रूप से अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी अतिथियों ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए अचंल के किसानों को विश्वास के साथ सेवाएं देने की बात कही। प्रोपराइटर जितेंद्र गोदारा ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को सभी तरह के बीज व एग्रो सेवाएं देने के संकल्प के साथ बीकाणा एग्रो एंड सीड्स प्रतिष्ठान प्रारंभ किया है। दुकान में सभी प्रकार के बीज व कीटनाशक व फर्टीलाइजर होल रेट पर किसानों को मिलेंगे। दुकान का उद्घाटन इंदपालसर हीरावतान के केशराराम जाखड़, कल्याणसर नया के गोविन्दनाथ, भूरनाथ सिद्ध, हरिराम, मूलाराम गोदारा, आईदान गोदारा, गुसाईंसर बड़ा के भानीदास स्वामी ने किया। इस दौरान अनेक किसान उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रोपराइटर बाबूलाल सिद्ध ने सभी को प्रसाद का वितरण किया व सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ ग्रामीणों ने किया बीकाणा एग्रो एंड सीड्स का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अनेक किसान।