






मेडिकल से इंजेक्शन व ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा मंहगा, युवक ने गंवाई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। कोलायत के झझू निवासी 28 वर्षीय अशोक पुत्र भगताराम नाई ने बुधवार को अपनी जान गवां दी। मृतक के भाई भंवरलाल ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को उसके भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवादी के भाई को मेडिकल से इंजेक्शन व ग्लूकोज लेकर चढ़ाया गया जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर आए जहां उसी रात 9.30 बजे उसकी मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुगनाराम को दी गई है।
45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में 21 वर्षीय विशाल सिंह ने रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता 45 वर्षीय दिलबाग सिंह निवासी मुलतानियां ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुभाष चंद्र को दी है।
वृद्ध ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में भीनासर निवासी 67 वर्षीय मोहनलाल पुत्र रूघाराम मेघवाल ने पेड़ के डाल से फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे उतार पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे 25 वर्षीय ताराचंद मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई समरवीर को दी है।
रात के समय घर में ही लगाई फांसी, ईहलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाना क्षेत्र में स्वरूपसर निवासी 45 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र डालुराम जाट ने बुधवार रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे 25 वर्षीय रामलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामकेश मीणा को दी है।
खेत में पेड़ पर लगाया फंदा, दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के गांव दावा में रतनसिंह पुत्र वचनसिंह राजपूत ने 23 अक्टूबर की रात अपने खेत में बोल्टी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे 20 वर्षीय कालूसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा को दी है।
तबीयत बिगड़ने पर एक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तबीयत बिगड़ने पर एक की मौत हो गई। नोखा थाने में अपना घर आश्रम में कार्यरत अशोक विश्नोई ने सूचना देते हुए बताया कि अज्ञात अजाज अहमद की दौराने ईलाज मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई बुधराम को दी है।




