






सरदार पटेल को याद किया, ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश के चलते राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना में मंगलवार को उपखंड कार्यालय परिसर में नायब तहसीलदार रमेशसिंह ने चौहान की अगुवाई में कार्मिकों ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। यहां राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए चौहान ने सभी कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। कार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए स्वयं को सदैव समर्पित करने का संकल्प लिया। इस दौरान निजी सहायक राजकुमार बिश्नोई, वरिष्ठ सहायक रेवंतसिंह सोढा, कनिष्ठ सहायक कैलाश भादू, प्रताप सिंह व दिलीप प्रजापत, सूचना सहायक देवीलाल बाना व निर्वाचन अनुभाग में कार्यरत कार्मिक शामिल रहें। सभी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा भी लगाया।






