May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2020। शुक्रवार रात्रि को नेशनल हाईवे पर हेमासर-लखासर के बीच हुई ऊंटगाड़े एवं कार की टक्कर में घायल गंगाराम जाट ने शनिवार को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गंगाराम ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के देवनारायण कॉलोनी का निवासी है एवं ऊंटगाड़ा चला कर अपना जीवन यापन करता है। शुक्रवार शाम को कस्बे के कालूबास से सांवतनाथ का घरेलू सामान लेकर जोधासर स्थित सांवतनाथ के खेत जा रहा था। साथ में सांवतनाथ की पत्नी लीलादेवी, पुत्र पूर्णनाथ व भतीजा शंकरनाथ भी थे। हेमासर से आगे पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उनके ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी। घटना में ऊंटगाडा टूट गया एवं लीलादेवी, गंगाराम के अधिक चोटें आई। जिन्हें बीकानेर रैफर किया गया है। आज गंगाराम को चिकित्सालय से छुट्टी दी गई तो वह थाने पहुंचा एवं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।