






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में एक और कोरोना का बढ़ता प्रकोप और दूसरी और कम होते सेंपल से नागरिक व चिकित्सा विभाग चिंतित है वहीं आज अभी तक कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आने से भी क्षेत्रवासी परेशान है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि अभी तक कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आई है और आज देर रात तक या रविवार सुबह आ सकती है। आर्य ने कहा कि जिनके सेंपल लिए गए है वे लोग कवारेंटाइन का पालन करें और कहीं बाहर ना निकले तथा परिजनों से भी दूरी बनाएं रखें। क्षेत्र में गुरुवार को सेम्पल नहीं लिए गए थे और शुक्रवार को 54 सेंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।



