May 21, 2026
1001992208

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2024। दुलचासर के ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को सरपंच सुमित्रा महिया की अध्यक्षता में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सक्रिय जनप्रतिनिधि, कार्मिकों व समाज सेवियों का सम्मान किया गया। मोडाराम महिया ने कहा कि समाज में रचनात्मकता के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि त्योहार के सकारात्मक वातावरण में एक दूसरे के प्रति सभी मनमुटाव भूला कर सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। समारोह में वरिष्ठ शिक्षक देवीलाल छरंग ने गांव में डिजीटल लाइब्रेरी के निर्माण की आवश्यकता जताई जिससे ग्रामीण युवाओं को स्वाध्याय के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सके। कांग्रेसी नेता सोहनलाल महिया ने युवाओं के ऑनलाइन गेमिंग के कुचक्र में फंस कर अपना समय व धन का दुरूपयोग करने पर चिंता व्यक्त की। समारोह में सक्रिय जनप्रतिनिधियों, राजकीय कार्मिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं, सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। सरपंच ने सभी का आभार जताया। समारोह में सेवानिवृत शिक्षक रणजीतसिंह जानू, पूर्व सरपंच राधाकिशन सुथार, ग्राम विकास अधिकारी संतोष सारस्वत, सोहनलाल इंदलिया, पंचायत सहायक मालाराम महिया सहित सभी वार्डपंच व बड़ी संख्या में मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी कार्मिकों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने इस दौरान रखे विचार, जताई गांव में डिजीटल लाइब्रेरी की जरूरत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सक्रिय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के अनेक मौजिज लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मानित हुई सक्रिय महिला शक्ति।