May 21, 2026
1001992336

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के गांव तोलियासर में स्थित भैरव नंदी गौशाला व गणेश मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने बुधवार शाम 5100 दीपक जलाएं। भारत का मानचित्र, जय श्रीराम का स्लोगन, स्वास्तिक, शुभ लाभ इत्यादि दीपकृतियां सजाई गई। ग्रामीणों ने पूरे गांव के लिए सामूहिक रूप से मंगल कामनाएं करते हुए सभी के लिए सुख व समृद्धि की प्रार्थना की गई। समारोह में अनेक महिलाएं व युवतियां शामिल हुई व दीप जलाए। इस दौरान ओमसिंह राजपुरोहित, गणेश राजपुरोहित, बाबूलाल भार्गव, अमरसिंह, जगदीश थानक, राजाराम राजपुरोहित, रोहिताश सेवग, बाबूलाल नाई, श्रवणसिंह, चुन्नीलाल, लक्ष्मणसिंह सक्रिय रहें। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।