






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2024। क्षेत्रवासियों के लिए दीपावली का पर्व धन धान्य व सुख समृद्धि लेकर आए, पूरा वर्ष शांतिपूर्ण क्षेत्र के विकास के नाम रहें। ये शुभकामनाएं विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ वासियों को दी है। टाइम्स के साथ बातचीत में सारस्वत ने कहा माँ लक्ष्मी सभी निवासियों व प्रवासियों के लिए समृद्धशाली हो। सारस्वत ने आज पुराना बस स्टैंड से पुस्तकालय, विजय स्टोर से मुख्य बाजार होकर गोपालदास स्वामी मिष्टान्न भंडार तक पैदल घुमे व एक एक दुकानदार को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस बीच उन्होंने एक बालिका से दीपक भी खरीदे और स्थानीय से खरीददारी के लिए वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। थानाधिकारी व सीओ को फोन कर ट्रेफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था दुरस्थ और पुख्ता रखने की बात कही। इस दौरान उनके साथ शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, अरुण पारीक, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीयां, मांगीलाल राठी, रामसिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह शेखावत, लोकेश गौड़, पृथ्वीराज व मनोज कायल भी मौजूद रहें।









