May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-03 at 09.27.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2024। गांव धीरदेसर चोटियान में शनिवार को धरनार्थियों व शराब माफिया के बीच आमने सामने जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। विदित रहें गांव में स्कूल व खेल मैदान के पास खुले अवैध शराब ठेके को बंद करवाने के लिए ग्रामीण 63 दिन से धरने पर बैठे है, बीते दिन माफिया द्वारा धनरार्थियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में धरनार्थी शनिवार शाम को पुलिस थाने पहुंचे। सरपंच रामचंद्र चोटिया ने बताया कि ठेका संचालक द्वारा गांव के नाबालिग लड़कों से शराब की सप्लाई करवाई जा रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने एक लड़के को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया। इस पर माफिया ने धरनार्थियों पर हमला कर दिया। चोटिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन देते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुदंर आर्य सहित युवाओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई नहीं होने पर थाने के सामने ही धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान गांव के पूर्व सरपंच मेघाराम चोटिया, बजरंगलाल चोटिया, तिलोकराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद रहें।