May 21, 2026
000

CET के विद्यार्थी राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर में निःशुल्क कर सकेंगे RS-CIT, करें संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त RS-CIT का कम्प्यूटर कोर्स कस्बे के राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर में सेट के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा। आर.सी.सी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मोहम्मद रमजान ने जानकारी देते हुए बताया कि RKCL द्वारा यह निर्णय लिया गया है की CET में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को ये कोर्स नि:शुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 31 लाख विद्यार्थियों ने CET (12th एवं Graduation level) में आवेदन किया है। जिसमें अधिकांश भर्ती में RS-CIT कंप्यूटर पात्रता की आवश्यकता होगी। ऐसे में क्षेत्र के CET आवेदक अपना परमिशन लेटर लेकर सेंटर पर संपर्क कर RS-CIT के नवंबर बैच में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें परमिशन लेटर अपलोड करने के बाद 25 नवंबर को लक्की ड्रा होगा जिसमें RKCL के नियमानुसार योजना का लाभ विद्यार्थी को मिल सकेगा। आवदेन करने के लिए आवेदक अपने नजदीकी ज्ञान केंद्र पर संपर्क करें।
श्रीराम पब्लिक स्कूल में निकली शिक्षकों के लिए वैकेंसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर जेतासर के निकट स्थित अंग्रेजी माध्यम के श्रीराम पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए वैंकेसी निकली है। संचालक नरेंद्र सिद्ध ने बताया कि मदर टिचर्स व माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से आवागमन के लिए बस सुविधा उपलब्ध है तथा योग्य शिक्षकों को वेतन पांच अंको में दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक शिक्षक 7976071299 पर संपर्क कर सकते है।