






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2024। गांव बाना के भोमाणी परिवार द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में एक कमरे का निर्माण करवाने की स्वीकृति शुक्रवार को समिति सदस्यों को दी गई है। बाना के दिवंगत आसीदेवी व नानूराम बाना पुत्र दिवंगत भोमाराम बाना (भोमाणी) की स्मृति में उनके पुत्र एडवोकेट लूणाराम बाना व प्रभुराम बाना द्वारा एक कमरे के निर्माण की घोषणा की गई है। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने बताया कि गांव बाना का भोमानी परिवार क्षेत्र में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों में योगदान देता रहा है। छात्रावास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य एवं मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने दानदाता परिवार का आभार जताया।




