






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2024। क्षेत्र के गांव हेमासर में भगवानदास, नारायणदास फगोडिया स्वामी परिवार के आवास पर सात दिवसीय भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें श्रृद्धा का सैलाब उमड़ रहा है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच कर इस धर्ममय आयोजन में शामिल हो रहे है। गत 6 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन में सोनियासर वाले संत आशाराम दाधीच कथावाचन कर रहे है व शंकरदास महाराज नानी बाई के मायरे का वाचन कर रहे है। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4.15 बजे तक का है एवं नानी बाई का मायरा शाम 8.30 बजे से आयोजित हो रहा है। दोनो कथाओं के दौरान भव्य सजीव झांकिया भी सजाई जा रही है व कथा में हेमासर सहित आस पास के गांवों से भी श्रृद्धालु कथा सूनने के लिए पहुंच रहे है।







