






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2024। हाइवे से हेमासर की ओर जाने वाली सड़क पर गांव की ही एक स्विफ्ट कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई जिसमें दो सगे भाई घायल हो गए है। बाइक सवार हेमासर की ओर जा रहे थे व कार हेमासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार व संजय कुमार पुत्र किशनलाल ब्राह्मण घायल हो गए। मौके पर पहुंची एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस में खिदमतगारों ने घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया है। हेड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है व मामले की जांच कर रहें है। कार सवार व मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के बताए जा रहे है।






