






फसल काटकर ले जाने व मना करने पर मारपीट करने के आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में श्रीरामसर निवासी 35 वर्षीय गंगाराम माली पुत्र बंशीलाल माली ने कानाराम, मुलाराम, रामेश्वर गोदारा, कानाराम के मामा रामेश्वर सहारन के खिलाफ उसकी खातेदारी कृषि भूमि में बोई हुई फसल को काटकर ले जाने की कोशिश करने व मना करने पर गाली गलौच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा ने को दी गई है।
हाइवे पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में धीरदेसर चोटियान निवासी 30 वर्षीय महेंद्रसिंह पुत्र बहादूरसिंह ने एक ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर रायसर के पास उसकी पिकअप को टक्कर मारने व इससे उसके चचेरे भाई के भवानी सिंह के घायल हो जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संपतराम को दी है।
एकराय होकर पीटा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में गांव कागासर निवासी 35 वर्षीय बुधराम पुत्र रामूराम सुथार ने भादराराम पुत्र जेठाराम व उसके बेटे पालाराम, भादरराम पुत्र मुखराम व उसके बेटे शीशपाल, मुखराम पुत्र जेठाराम के खिलाफ एकराय होकर 7 नवंबर को परिवादी के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल नेमाराम को दी है।
कैंपर गाड़ियां लेकर आए तोड़ा गेट व पीलर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में पीपली चौक बीकानेर निवासी 69 वर्षीय नेमचंद पुत्र मंगलचंद बजाज ने मान्याणा निवासी अरूण पुत्र सहीराम भांमू व अन्य 7-8 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर जाकर कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर उसके घर का गेट तोड़ दिया व ग्रेनाईट पत्थरों से बने पिलरों को तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास को दी है।
30 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में वार्ड 1 जेतनगर में रहने वाले 38 वर्षीय रामनिवास पुत्र बगडुराम विश्नोई निवासी सतेरण ने पुलिस को बताया 8 नवंबर को शाम 4 बजे उसके साले 30 वर्षीय सुनील पुत्र मनीराम विश्नोई ने रायसर फाटक से आगे नागौर की तरफ ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जीजा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा को दी है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में बारनाऊ, चामू जोधपुर निवासी 35 वर्षीय हनुमानाराम पुत्र गंगाराम जाट ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि किशनसर टोल नाका के पास रोही पांचू में 8 नवंबर सुबह 3.30 बजे उसके भाई जेठाराम व मूलाराम कैंपर गाड़ी से भारतमाला रोड पर बाथरूम करने उतरे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे जेठाराम की मृत्यु हो गई व मूलाराम घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास को दी है।
बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में पलाना निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र केशुराम मेघवाल ने एक मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से युवक को टक्कर मारने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को रात 11 बजे करीब बरसिंहसर पावर प्लांट के पास उसके भतीजे राकेश मेघवाल को खड़े हुए एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे दौरान ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंप दी है।
पीटकर छीन लिया ट्रैक्टर, पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में फुलासर निवासी 66 वर्षीय गणपतराम पुत्र हरलालराम विश्नोई ने ओमप्रकाश पुत्र शेतानाराम व उसकी पत्नी बेबी के खिलाफ 7 नवंबर सुबह 9.30 बजे गालियां देने, मारपीट करने व उसका ट्रेक्टर छीन लेने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को दी है।




