May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2024। आड़सर बास में 4 करोड़ से अधिक की लागत से दर्जी समाज द्वारा श्रीनामदेव समाज भवन का निर्माण पूर्ण होने पर शनिवार को समारोह पूर्वक भवन का समर्पण किया गया। भवन के लिए भूमि दान देने वाले विकास पुरूष सूरजमल झेडू की मूर्ति का अनावरण कर अतिथियों ने फीता काटकर लोकार्पण किया। समारोह दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। स्वागत गीत व संत शिरोमणी नामदेव के भजन की प्रस्तुति दी गई। भवन निर्माण पूर्ण होने पर समाज के मौजिज लोगों ने अध्यक्ष हनुमानमल भाटी का आभार जताया। भाटी ने पूरे समाज को एकजुट होकर विकास पथ पर अग्रसर होने का आह्वान करते हुए महिला शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत जताई। उन्होंने भवन के लिए भूमि दान देने वाल दिवंगत सूरजमल झेडू व भवन का शिलान्यास करने वाले उनके पुत्र सीताराम झेडू को याद कर उनके प्रति पूरे समाज की ओर से कृतज्ञता जताई। समारोह में मंच पर अध्यक्ष हनुमानमल भाटी, मुख्य अतिथि शिवकुमार पूर्वा सहित विशिष्ट अतिथि पवन कुमार झेडू, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण झेडू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष किशनलाल थेपड़ा, मनोज कुमार झाकल, राजकुमार पूर्वा, लक्ष्मीनारायण झेडू, रमेश गदैया, जगदीश मोयल, रमेश कुमार डीडवाणिया, लक्ष्मीनारायण मोयल, मोहनलाल कांवलिया, एईएन हेमंत पूर्वा, कोडामल झेडू, मदनलाल बीकानेर, लालचंद झेडू सरदारशहर, रमेश मोयल रतनगढ़ शामिल हुए। भाटी ने सभी का आभार जताया। समारोह में नामदेव दर्जी समाज की महिला शक्ति की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल स्वामी ने किया।

समाज के 51 जनों का अतिथियों ने किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में समाज के 51 नागरिकों का शॉल साफा पहना कर सम्मान किया गया। इनमें सीताराम गदैया, मांगीलाल रतन, कोडामल झेडू, मूलचंद रतन, छगनलाल खती, छगनलाल तोलम्बिया, पन्नालाल रतन, हुलासमल लोढा, रामप्रताप थेपड़ा, रिद्धकरण झाकल, किशनलाल झेडू, दुर्गादत्त तोलम्बिया, सांवरमल तोलम्बियां, सीताराम तोलम्बिया, राधेश्याम तोलम्बिया, विनोद कुमार तोलम्बिया, रामचंद्र तोलिम्बिया, सीताराम थेपड़ा, सीताराम तोलम्बिया, कन्हैयालाल तोलम्बिया, राजकुमार झाकल, गौरीशंकर तोलम्बिया, ओमप्रकाश तोलम्बिया, बाबूलाल झेडू, नौरत थेपड़ा, श्यामसुदंर थेपड़ा, अशोक कुमार थेपड़ा, झाबरमल थेपड़ा, जगदीश प्रसाद थेपड़ा, सुभाषचंद थेपड़ा, किशनलाल थेपड़ा, मन्नीराम टुहानियां, ओमप्रकाश कोकचा, मुकनाराम कायल, श्यामसुदंर झेडू, भींवराज झेडू, कांशीराम झेडू, तोलाराम भाटी, मनोज नथाइया, शिवकुमार झाकल, पवन कुमार, राजकुमार झाकल, घनश्याम लखमरा, नरेश लखमरा, किशनलाल तोलम्बिया, डॉ देविका थेपड़ा, सुरेंद्र, मोहनलाल थेपड़ा, लादूराम बक्सर, मंगतुराम रतन, का सम्मान किया गया।

समाज के मौजिज हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में नामदेव समाज के अनेक दर्जी परिवार शामिल हुए। समाज के राजकुमार झेडू, कोडामल झेडू, अजयकुमार लोदा, पूर्व पार्षद रामकिशन थेपड़ा, जितेन्द्र कुमार तोलम्बिया, मंगतुराम रतन, सीताराम तोलम्बिया, प्रह्लाद तोलम्बिया, धनराज थेपड़ा, रामप्रताप थेपड़ा, जगदीश प्रसाद थेपड़ा, सुशील कुमार झेडू, गुलाम रतन, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, लक्ष्मीनारायण मोयल, मनोज कुमार झेडू, घनश्याम रतन, केशर तोलम्बिया, हुलासमल लोढा, सुभाष थेपड़ा, समाज संस्था के मंत्री राकेश थेपड़ा सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष व मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर किया भवन का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवन के लिए भूमि दान देने वाले सूरजमल झेडू की मूर्ति का अनावरण किया गया।