






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवबंर 2024। देवउठनी एकादशी के पर्व गांव तोलियासर में एक बेटी के विवाह में उसके पिता ने बारातियों सहित विवाह में शामिल हुए सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए औषधीय पौधों का वितरण किया। गांव के सोहनसिंह राजपुरोहित की पुत्री रेखा कंवर का विवाह आकदड़ा, पाली के निवासी मुकेश सिंह पुत्र मोहनसिंह के साथ बीती रात संपन्न हुआ। बारात विदा होने से पूर्व समठूणी का समय आया तो वर पक्ष से मोहनसिंह ने सामान, नगदी दहेज नहीं लेकर बहू को ही लक्ष्मी स्वरूप में सौंपने का ही अनुरोध किया। सोहनसिंह ने प्रति बाराती एक एक पौधा देते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुडने की अपील की। रामेश्वरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ये विवाह समारोह राजपुरोहित समाज ही नहीं सभी समाजों के लिए प्रेरणीय रहा क्योंकि विवाह नशा मुक्त व दहेज मुक्त हुआ। वहीं वर पक्ष ने गांव की भैरव नंदीशाला व भैरव गौशाला में ग्यारह ग्यारह हजार रूपए भी गौदान में दिए। बारातियों ने पर्यावरण चेतना की सराहना करते हुए अपने घरों में पौधे लगाने का संकल्प लिया। वहीं ग्रामीणों ने भी सोहनसिंह व मोहनसिंह के परिवारों के बीच जुडे इस रिश्तें के लिए मंगलकामनाएं की।





