August 30, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2024। एक 13 वर्षीय बालिका को उसके घर से उठाकर ले गए तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बालिका के पिता ने थाने पहुंच कर भागीरथ, पूनमचंद व रमेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को वह अपनी पत्नी के साथ देशनोक ओरण फेरी में गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय बालिका व बच्चे अकेले थे। आरोपी रात करीब 9 बजे घर में घुसे और बालिका को अकेला देखकर उसका मुंह बांधकर पंचायत भवन की चारदीवारी में ले गए। तीनों ने जबरदस्ती बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के विरोध करने पर उसी रास्ते से घर जा रहें कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गए और बालिका चिल्ला रही थी। रात करीब 10 बजे परिवादी घर पहुंचा तो बालिका बुरी तरह से डरी हुई थी और सुबह उसने घटना की पूरी जानकारी दी। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत कुमार को दी है।