






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ईमानदारी व एकदूसरे की मदद करने भावनाएं सामान्य जनमानस के मनों में गहरे तक समाई है। एक महिला का हजारों रूपए रखा पर्स खो गया व महिला ने उसके मिलने की उम्मीद जताई है। गुरूवार को कस्बे के बाजार से घर लौटते हुए एक महिला का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया। पर्स में हजारों रूपए के साथ एक कीमती मोती रखा है। महिला रानी बाजार से अपने घर लौट रही थी। रानी बाजार में तापड़िया कटले से हनुमान क्लब के बीच उनके पास तीन थैलियां थी। एक थैली में महिला का पर्स था। महिला ने क्लब के पास पहुंचकर देखा तो उनके हाथ में दो थैली थी और पर्स वाली थैली कहीं गिर चुकी थी। उसी समय वे उल्टे पांव लौटकर आई और पूरी गली में पर्स की तलाश की परंतु पर्स उन्हें कहीं नहीं मिला। किसी नागरिक को पर्स मिला हो तो वे महिला के पति पवन पारीक को 99823 92590 फोन कर पर्स लौटा सकते है। महिला के परिजनों ने बताया कि जिसे भी पर्स मिला है वे उसे लौटा कर एक सामान्य परिवार की मदद करने का पुण्य जरूर लेवें।




