






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2024। दीपावली के अंतिम पर्व के रूप में देव दिवाली पर हर घर से श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीप दान किया है। सभी मंदिर दीपक की रोशनी से जगमगा रहें है। देवी देवताओं का श्रृंगार कर मंदिरों में पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के आयोजन किए। कार्तिक माह के अंतिम दिन भक्ति व श्रद्धा के आयोजन संपन्न हुए। अनेक परिवारों में पूरे माह के व्रत उपवास की पूर्णाहुति की गई। झूलेलाल मंदिर में हवन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाल कर शुभता की कामनाएं की। बिग्गाबास में भीखारामजी नारायण चंद आसोपा के मंदिर में पास पड़ौस की महिलाओं ने मिलकर दीपदान किया व पटाखे भी छोड़े। यहां भजन कीर्तन का आयोजन भी संपन्न हुआ। कालू बास में दधीमति माताजी मंदिर में विशेष ज्योत आरती के साथ भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ। आड़सर बास में माताजी मंदिर में सेवा धाम के छात्र छात्राओं ने सुदंर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया। मूंधड़ा मंदिर, राम मंदिर, भैरव मंदिर में भी खूब दीपों की रोशनी से झिलमिलाएं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देराजसर गांव के शिव परिवार मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार हुआ। मंदिर के पुजारी चक्रपाणि गोड़ व सीताराम ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की। शाम को मंदिर में दीपमालाएं सजाई गई। कालूबास के रघुनाथ मंदिर में पुजारी अशोक आसोपा ने विशेष पूजन आरती का आयोजन किया व श्रद्धालुओं ने 1100 दीपक से मंदिर को सजाया। वहीं राधाकृष्ण मंदिर में मंदिर परिसर, छत व पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धालुओं ने सैंकड़ो दीनक जलाए। वहीं बिग्गा बास के गणेश मंदिर में व कालू बास के श्रीपूनरासर हनुमान मन्दिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सामूहिक दिवाली मनाई। घास मंडी के शनि मंदिर में देव दिवाली पर श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण को दीपकों से सजाया।




















