






श्रीडूंगरगढ टाइम्स। 13 अक्टूबर 2020। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने आज “श्री मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान” और राजस्थानी साहित्य सृजन हेतु दिए जाने वाले “राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार” की घोषणा की है। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला श्री मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान रमेश जोशी तथा पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार शंकरसिंह राजपुरोहित को दिया जाएगा। संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष साहित्यश्री सम्मान के लिए समिति ने सीकर के शिक्षाविद, साहित्यकार, संपादक रमेश जोशी को और राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के लोकप्रिय व्यंग्यकार कवि शंकरसिंह राजपुरोहित को उनकी चर्चित व्यंग्य पुस्तक ‘म्रित्यु रासौ’ के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार श्रीडूंगरगढ में आयोजित होने वाले समिति के समारोह में दिए जाएंगे। सम्मान व पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल अर्पित किए जायेंगे। बता देवें समिति ने डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार मनोहरपुर के कैलाश मनहर को पूर्व में ही घोषित कर दिया था।



