






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज कोहरा छाया है और कोहरे से ठंड बढ़ गयी है। गत दो दिनों से हो रहा ठंड का एहसास आज एकाएक बढ़ गया है। शहर से खेत खलिहानों में ठंड का एहसास अधिक होने लगा है। सड़कों पर वाहनों की विजिबलिटि घटने से वाहन धीरे धीरे रेंगते नजर आ रहें है। गत 24 घण्टो में पूरे प्रदेश में तापमान गिरा है और सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी राज्यों पर एक डब्ल्यूडी सक्रिय है जिससे जम्मू कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी हो रही है। इससे राजस्थान में गत दो दिनों से ठंड हो रहा ठंड का एहसास आज ठंड बढ़ गया है। आने वाले हफ्ते में रात्रि तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावनाएं मौसम एक्सपर्ट जता रहे है। मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ व गंगानगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां शनिवार को भी गहरा कोहरा था व रविवार को भी घना कोहरा छाया है।










