May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 10.03.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवबंर 2024। दो बेटों ने माँ के साथ मिलकर पिता से मारपीट की और बेटी ने आंख मुंह में मिर्च भर देने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। गांव गोपालसर निवासी 37 वर्षीय राजेंद्र पुत्र चन्द्राराम बावरी ने अपने बेटे अनोप, देवेंद्र, पुत्री निरमा व पत्नी कृष्णा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी व बच्चों से अलग रहता है। शनिवार शाम 5.30 बजे अपने घर में बैठा था तभी आरोपी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। दोनों बेटों के हाथों में चाकू व पत्नी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। तीनों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सीर, हाथ पैर में चोटें आई है। बेटी के हाथ में मिर्च थी और उसने आंख व मुंह में मिर्ची भर दी और उससे 20 हजार नगदी रूपए व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शोर सुनकर उसकी माता व भानजी मौके पर आई तो माँ पर भी वार किया। आस पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।