May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 20.19.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2024। सोमवार सुबह 10.30 बजे ताल मैदान के राउमावि परिसर में 6वीं वाहिनी राजस्थान आपदा प्रभारी, किशनगढ़, अजमेर के कमांडो आपदा आधारित जन जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल का सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे। वाहिनी के कमांडो आपदा प्रबंधन व भूकंप विषय पर मॉक अभ्यास में अनेक विषयों पर उपयोगी जानकारी देंगे। प्रधानाचार्य डॉ मनीष सैनी ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा राउमावि में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं सहित जागरूक नागरिक शामिल हो सकेंगे। सैनी ने कस्बे के जागरूक युवाओं से सुबह 10.30 बजे स्कूल परिसर में पहुंचने का आग्रह किया है जिससे आपदा आधारित जन जागरूकता अभियान के दौरान काम में आने वाले अनेक जरूरी अभ्यास देख व सीख सकेंगे।