May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव समंदसर निवासी धन्नाराम भाट पुत्र हुकमाराम भाट के घर में एलईडी टीवी के रूप में सोमवार को टीसीएल से खुशियों का उपहार आया है। धन्नाराम ने फोटो खिचंवाओ जीतो एलईडी स्कीम में शामिल होकर टीसीएल एलईडी टीवी जीत लिया है। मुस्कान इलेक्ट्रोनिक्स पर जाकर यहां प्रसिद्ध क्रिकेटर रोहित शर्मा के कटआउट के साथ फोटो खिंचवा कर धन्नाराम टीसीएल की एलईडी टीवी जीतो स्कीम में शामिल हुए और सोमवार को पूरे राजस्थान में धन्नाराम लक्की ड्रॉ में एलईडी विजेता चुने गए है। मुस्कान इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल रही इस स्कीम में प्रतिदिन लक्की ड्रा निकल रहा है जिसमें प्रदेश भर के लोग शामिल हो रहें है। विजेता को प्रतिदिन एलईडी टीवी इनाम में दिया जा रहा है। धन्नाराम ने प्रसन्नता जताते हुए मुस्कान इलेक्ट्रॉनिक्स सदस्यों का आभार जताया। संचालक महबूब अली छींपा ने बताया कि नागरिक शोरूम पर आकर फोटो खिंचवा कर स्कीम में शामिल हो सकते है। उन्होनें कहा कि इस दौरान सामान खरीदना जरूरी नहीं है, केवल शो रूम में लेग क्रिकेटर के कटआउट के साथ एक फोटो लेकर फोटो अपलोड करना है। जिससे लोग विश्वसनीय एवं अत्याधुनिक एलईडी टीवी की कम्पनी टीसीएल द्वारा आयोजित विशेष स्कीम में शामिल हो सकेंगे। स्कीम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और लोग अपनी फोटो खिंचवा कर स्कीम में भाग ले रहें है। आप भी एक फोटो खिंचवा कर स्कीम में शामिल हो सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर के धन्नाराम भाट ने जीत लिया एलईडी टीवी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 32 इंची टीसीएल एलईडी टीवी जीतकर जताई प्रसन्नता।