May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकर्ता आज श्रीडूंगरगढ में प्रथम महिला एसडीएम के रूप में दिव्या चौधरी की नियुक्ति पर उनका स्वागत करने उपखंड कार्यालय पहुंची। मंडल की सुधा डागा, प्रेम सोमाणी, संगीता सोनी, संगीता पेड़ीवाल ने चौधरी को प्रसिद्ध बंधेज का दुपट्टा पहनाया व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंडल की सुधा डागा ने कहा कि हमारे क्षेत्र का गौरव है कि हमारे यहां पहली बार कोई महिला शक्ति स्वरूप आरएएस अधिकारी आई है व क्षेत्र में कार्य कर रही है। डागा ने कहा कि इससे क्षेत्र की बालिकाओं व युवतियों को कठिन परिश्रम की प्रेरणा मिल सकेगी जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकेंगी। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने इस सम्मान के लिए मंडल की सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी का सम्मान किया।