May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2024। देश के युवाओं का बड़ा वर्ग केवल और केवल नौकरियां प्राप्त करने की दिशा में दौड़ रहा है लेकिन आवश्यकता है कि युवा नौकरी की और नहीं बल्कि स्वंय को योग्य बनाने की दिशा में भागें तो उन्हें सफलता भी मिलेगी एवं युवा नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकेगें। यह बात कही क्षेत्र के भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने और मौका था भरतपुर में आयोजित किए गए कौशल महोत्सव कार्यक्रम में। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, राज्य सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री केके विश्नोई के साथ इस आयोजन में सुथार ने भी सहभागिता निभाई एवं कौशल विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों व योजनाओं के बारे में बताया। इस आयोजन में 13 हजार अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पोर्टल पर रजिस्टेशन करवाया था एवं 9000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।