May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2020। बरजांगसर में आज लिछमणनाथ सिद्ध के घर कोहराम मचा हुआ है। ये दर्दनाक क्रंदन घर में 25 वर्षीय युवा पुत्र प्रेमनाथ की मौत के बाद उठ रहा है जिससे पूरा गांव आहत है। ग्रामीण परिजनों को ये दुःख सहने की सांत्वना दे रहें है। बुधवार सुबह प्रेमनाथ अपने गांव बरजांगसर से अपने मामा के यहां गांव ऊपनी में खेत की मूंगफली में पानी देने आ रहा था। तभी ऊपनी में एक पिकअप ने प्रेमनाथ की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमनाथ ने मौके पर जान गवां दी। प्रेमनाथ के मामा लेखराम ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बीरबल सिंह के सुपुर्द की गई है।