May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2024। छात्राएं अपना अध्ययन पुरा कर आत्मनिर्भता की दिशा में आगे बढ़े एवं आत्मनिर्भता के लिए स्वंय सहायता समूह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। जिससे छात्राओं को अपना खुद का रोजगार करने के लिए उचित प्रबंधन, वित्त, बाजार एवं आपसी सहयोग उपलब्ध हो सकता है। यह जानकारियां गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय में राज्य महिला नीति 2021 के तहत आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में दी गई। स्वंय सहायता समूह के संबध में आयोजित इस व्याख्यान में कार्यक्रम संयोजक निशा सोढ़ा ने समूह की सदस्यता, लाभों व संचालन के बारे में जानकारियां दी। प्राचार्य महावीर नाथ ने स्वंय सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजन में अमित तंवर, रोहिताश कुमार, पन्नालाल सांखला आदि सक्रिय रहे।