






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गणेश मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही एक महिला की एक पायल गिर कर खो गई है। कालूबास के आसोपा चौक में रहने वाली हेमलता पुत्री शकलदेव मंडल बुधवार शाम को करीब 5 बजे मंदिर से अपने घर लौट रही थी एवं तभी रास्ते में यह पायल गिर गई। महिला ने खासी तलाश भी की लेकिन नहीं मिली। अब हेमलता ने किसी को मिलने पर ईमानदारी दिखाने की अपील करते हुए पायल लौटाने की अपील की है। किसी को यह पायल मिले तो वह 7726023278, 9413074991 पर सम्पर्क कर पायल लौटा सकता है।

घर से निकली गाय गुम, ढूंढने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में बंशीलाल सारस्वत की दुधारू गाय तीन दिनों से गुम हो गई है। बंशीलाल ने बताया कि गाय को गत वर्ष ही खरीदा था एवं तीन दिन पहले उसे घुमने के लिए घर से बाहर निकाली थी। लेकिन गाय वापस नहीं मिली। बंशीलाल ने काले रंग की एवं छोटे सींगों की दुधारू गाय लावारिस घुमते हुए पाए जाने पर लौटाने की अपील की है।





