






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2024। राजस्थान की सात सीटों के उपचुनावों के परिणाम आज आ रहें है। मतगणना प्रारंभ होने के साथ ही पहले रूझान आने शुरू हो गए है। झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर व डूंगरपुर जिला मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है। खींवसर व देवली के परिणामों से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी पुख्ता किए गए है। वहीं विधानसभा में आरएलपी का अस्तित्व आज तय होगा। अनेक दिग्गज नेताओं की साख दाव पर है। खीवंसर की हॉट सीट पर पूरे पश्चिमी राजस्थान के लोगों की नजरें टिकी है। बता देवें यहां पांचवे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के रेवतंराम डांगा 5 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहें थे। वहीं यहां रालोपा की कनिका बेनीवाल पीछे चल रही है। झुंझुनूं में भाजपा के राजेंद्र भांबू आग चल रहें है। वहीं निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा पीछे चल रहें है। चौरासी डूंगरपुर के अनिल कटारा बीएपी आगे चल रहें है भाजपा के कारीलाल ननोमा पीछे चल रहें है। संलूबर जितेश कटारा बीएपी से आगे चल रहें है व भाजपा की शांतादेवी मीणा पीछे है। देवली उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे है वहीं निर्दलीय नरेश मीणा पीछे चल रहें है। दौसा में टक्कर कांटे की है व कांग्रेस मात्र 55 वोट से दूसरे राउंड में आगे है। वहीं विदित रहें महाराष्ट्र में प्रथम बड़े रूझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।




