






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2024। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दो जनों को पकड़ा व अवैध पव्वे बरामद किए। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई रविंद्रसिंह ने बिग्गा में शुक्रवार शाम 7.15 बजे गांव के ही रामनिवास को पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 15 पव्वे, 5 प्लास्टिक के ग्लास बरामद किए। शराब बिक्री कर जमा किए 220 रूपए जब्त कर मामला दर्ज किया। इसकी जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम करेंगे। वहीं सेरूणा थाने में हैड कांस्टेबल आवड़दान ने दूध डेयरी के पास शराब बेचते हुए शुक्रवार शाम 8.40 लोढेरा निवासी गणेशराम को गिरफ्तार किया। आरोपी से 43 पव्वे शराब जब्त की और मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी गई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल देवाराम ने प्रताप बस्ती निवासी श्रवणराम व सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने गोपालसर निवासी अनोपसिंह को उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।




