May 21, 2026
000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2024। भैरव जन्मोत्सव के मौके पर क्षेत्र के भैरव मंदिरों में भव्य आयोजन हो रहे है एवं श्रद्धालु उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे है। तोलियासर, बिग्गा, लखासर, आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ के भैरव धामों के साथ साथ मोमासर बास में स्थित विजय भैंरू मंदिर, वार्ड 19 स्थित काला-गौरा भैंरू आदि मंदिरों में भी जोरदार सजावटें की गई है। पढ़ें सामूहिक खबर, देखें सभी जगहों के फोटो।

बिग्गा धाम में मेले का माहौल, भव्यतम सजावट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा स्थित भैरव धाम मंदिर में बाबा के अवतरण दिवस के मौके पर मेले का माहौल है। यहां मंदिर प्रांगण को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया है। यहां अलसुबह से मंदिर प्रांगण जयकारों से गूंज रहा है। दिनभर बड़ी संख्या में भैरव भक्त बाबा को धोक लगाने पहुंचेगे। मंदिर के बाहर अनेक अस्थाई दुकानें भी सजी है व मेले का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा स्थित भैरव धाम में किया गया बाबा का भव्य श्रृंगार।

तोलियासर में रक्तदान शिविर शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काल भैरव जन्मोत्सव पर श्री भैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गांव तोलियासर में स्थित विश्वप्रसिद्ध भैंरूजी धाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर का उदघाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव विक्रम सिंह तोलियासर ने किया व युवाओं को बाबा की भक्ति में अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की जान बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भक्त मंडल के कार्यकर्ता मौजूद है एवं व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के रक्त कोष की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जा रहा है। वहीं दूसरी और मंदिर प्रांगण में गांव तोलियासर के राजपुरोहित समाज द्वारा सामूहिक रूप से काल भैरव जन्मोत्सव समारोह के तहत हवन शुरू हो चुका है एवं ग्रामीण आहुतियां दे रहे है। यहां शाम को 9 बजे से भैरव जागरण आयोजित होगा एवं रात 12 बजे केक काट कर बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर प्रांगण में शुरू हुआ रक्तदान शिविर, युवा भक्तों में उत्साह।

आडसर बास स्थित भैंरूजी मंदिर में भव्य सजावटें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में स्थित शहर के मुख्य भैंरूजी मंदिर में बाबा के जन्मोत्सव के मौके पर भव्य सजावटें की गई है। यहां बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया है और मंदिर परिसर में गुब्बारे, रोशनियां, रंग-बिरंगी सजावटों से माहौल उत्साहजनक बन गया है। अनेक भैरव भक्त सारी रात मंदिर की सजावट में जुटें रहें। बैंड बाजे के साथ लोग बाबा को जन्मोत्सव की बधाईयां दे रहें है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर बाबा को धोक लगा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास भैंरूजी मंदिर में किया गया बाबा का श्रृंगार। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास भैंरूजी मंदिर में सजावटों व बैंड बाजों के साथ मनाया जा रहा है बाबा का जन्मोत्सव।

विजय भैरव मंदिर में विधि विधान से भैरव पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास स्थित विजय भैरव मंदिर में भी विधि विधान से भैरव पूजन का आयोजन किया गया। दुगड़ परिवार द्वारा यहां हवन पूजन, अभिषेक व महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर को फुलों से सजाया गया। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास स्थित विजय भैरव मंदिर में सजाया गया बाबा का दरबार।