May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-24 at 17.42.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2024। ग्राम पंचायत देराजसर में शनिवार रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने गांव के गुवाड़ में जलभराव की समस्या, क्षतिग्रस्त उपस्वास्थ्य केंद्र, बिजली के ठेकेदार द्वारा बजट के अभाव में काम नहीं करने, कृषक कल्याण योजनाओं के शिथिलीकरण, आबादी भूमि का विस्तार कर पट्टे देने सहित अनेक परिवाद दिए। रात्रि चौपाल में तहसीलदार कुलदीप मीणा व विकास अधिकारी मनोज धायल सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। वहीं चौपाल में बजरंग सारस्वत, महेश सारस्वत, हुकमाराम भादू, रेखाराम लेघा, नेतादास स्वामी ने गांव की गुवाड़ में बरसाती पानी के एकत्र होने की समस्या के लिए ज्ञापन देते हुए जल निकासी करवाने व सफाई व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की। कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा दिव्यांग मनोज सारस्वत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में शीघ्र आवास स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया गया। सरपंच गोमंदराम मेघवाल ने रात्रि चौपाल आयोजन की व्यवस्थाएं की व सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में हुई रात्रि चौपाल, एडीएम ने की सुनवाई।