May 21, 2026
000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2024। बढ़ती ठंड और लगातार बढ़ रहें वायु प्रदूषण के कारण सर्दियों में अस्थमा के रोगीयों को ही नहीं बल्कि अनेक मरीजों के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन की जरूरत पड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ में जरूरतमंद रोगीयों को नि:शुल्क कन्संट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाने के लिए तेरापंथ युवक परिषद संगठन लगातार सक्रियता के साथ सेवाएं दे रहा है। ये बात तेयुप मंत्री ने अमित बोथरा ने सोमवार को 4 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन के लोकार्पण के समय तेयुप कार्यालय में कही। बोथरा ने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद द्वारा गत 39 वर्षों से क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की सेवा दी जा रही है। संगठन के पास हाल में 50 ऑक्सीजन सिलेंडर, एक दर्जन न्यूमेलाइजर मशीनें है। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन 1 ही थी जिसके चलते अनेक जरूरतमंदों को मशीन नहीं मिल पा रही थी। तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के परामर्शक मुदित नाहर ने संगठन को 4 कंस्ट्रेटकर देकर सेवा कार्य को बढाया है। अब संगठन के पास कुल 5 मशीनें हो गई है जो सैंकड़ो लोगों के काम आ सकेगी। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने नाहर का आभार जताते हुए बताया कि शहर में सभी जाति वर्ग के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा लगातार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये उपयोगी मशीनें सैंकड़ो लोगों के लिए जीवनरक्षक उपकरण साबित हो रहें है। बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेयुप कार्यालय में 4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनों का लोकार्पण किया गया, जताया नाहर का आभार।