






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2024। सोमवार को क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। विधायक लोक सेवा केन्द्र में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचें एवं विधायक ने समस्याओं को सुन कर उनके समाधान के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता की एवं समाधान के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने विधायक को क्षेत्र में व्याप्त पेयजल, बिजली, सफाई, सड़क आदि समस्याओं के बारे में अवगत करवाया एवं जल्द राहत दिलवाने की मांग की है।





