May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2024। जिले भर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आमजन को पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ कर माल बरामद करवाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगने लगा है। गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर के वार्ड नबंर 6 में मनीष सेठिया पुत्र किरणचंद सेठिया के घर 17 नवंबर को चोरों ने बड़ा हाथ मारा और घर में रखे सभी जेवरात व नगदी पार कर ली। 18 नवंबर को परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट दी व मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अस्पताल में भर्ती होने के कारण 17 नवंबर की रात 9.30 बजे वह घर में ताला लगाकर अस्पताल चला गया। 18 नवंबर को सुबह उसकी भानजी घर आई तो उसने देखा के घर का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर से सामान गायब था। चोरों ने सोने की चैन, मंगलसूत्र, लॉकेट, करीब 3 पैंडल, सोने का कड़ा, 2 जोड़ी झूमके, 2 अंगूठी, चांदी के 20 सिक्के, ग्लास, कटोरी, पुरानी करेंसी, ज्वैलरी बैग, करीब 15 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। परिवादी ने पड़ौसी के सीसीटीवी चैक करने पर दो चोरों द्वारा ताला तोड़ना व माल ले जाना पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणसिंह को दी है।