May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2024। घर में घुसकर घर खाली करने व घर पर कब्जा करने की नियत रखने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर निवासी गजानंद पुत्र जगदीश ब्राह्मण ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के मुन्नीराम व मालाराम पुत्र सुरजाराम, श्यामलाल व भवानीशंकर पुत्र मुन्नीराम, रमेश पुत्र मालाराम ब्राह्मण, ओमनाथ पुत्र गोपालनाथ सिद्ध के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर को वह सालासर पैदल यात्री संघ में गया था, उसी दिन दोपहर 3 बजे करीब आरोपी एक ट्रेक्टर व एक मोटरसाइकिल लेकर उसके घर में घुसे। घर पर उसकी पत्नी को घर खाली करने के लिए धमकाया और घर पर कब्जा करने की बात कही। आरोपियों ने महिला की लज्जा भंग करते हुए उसके साथ मारपीट की। परिवादी के भाई व बहन ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी घर खाली करने के लिए धमकाया। आरोपियों ने ऊंची पहुंच की बात कहकर परिवादी को जेल में डलवाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिंह को दी है।