May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2024। अंचल में वर्ष 2022-23 में ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई रबी की फसल के लिए मुआवजा देने के डीएमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए खोल दिया गया है। किसान नेता श्रीराम भादू ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन देकर वंचित किसानों को अनुदान का लाभ देने की मांग की। भादू के प्रयास रंग लाए व जिला प्रशासन ने विभागीय सचिव से डाटा फिडिंग ऑप्शन खोलने की मांग की। राज्य सरकार द्वारा किसानों को अनुदान का लाभ देने के लिए ऑप्शन खोल दिया गया है। भादू ने बताया कि क्षेत्र में 2022-23 में रबी की फसल में ओलावृष्टि के कारण बुरी तरह से खराबा हुआ। वर्ष 2023 में 15,726 प्रभावित किसानों को आदान अनुदान सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया था। परंतु क्षेत्र के 33 प्रतिशत किसानों को इस प्रक्रिया से जानकारी के अभाव में तथा किसानों के बैंक खाते जन आधार में लिंक न होने के कारण 5,574 किसान इस आदान अनुदान सहायता राशि से वंचित रह गए थे। वंचित किसान को अब ये सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सकेगी। ओलावृष्टि प्रभावित मुआवजे से वंचित किसानों के लिए DMIS पोर्टल राज्य सरकार द्वारा पुन खोला गया है। यह पोर्टल 20 नवंबर से 19 दिसंबर तक खोला गया है। भादू ने बताया कि किसान संवत 2079 की रबी फसल की गिरदावरी की नकल ईमित्र से लेकर अपने हल्का पटावरी को समय से उपलब्ध करवा देवें। पात्र किसान के नाम भूमि है वह ध्यान रखें कि वह अपने बैंक खाता नबंर को अपने जन आधार कार्ड से आवश्यक रूप से जुड़वा लेवें। वहीं जिन किसानों को मुआवजे का लाभ मिल चुका है उन्हें इस इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेना है।