August 30, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2024। हाइवे, स्टेट हाइवे सहित लिंक सड़कों पर होने वाली दर्दनाक दुर्घटनाओं में दम तोड़ रहे युवा व क्षेत्रवासियों को देखकर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का आमजन तहे दिल से ट्रोमा सेंटर के शीघ्र निर्माण की आस लगाए बैठा है। उपखंड कार्यालय के निकट ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने के लिए संघर्ष समिति का धरना 44वें दिन जारी है। समिति सदस्य प्रतिदिन उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे रहें है। सदस्यों ने संघर्ष की रणनीति पर कदम बढ़ाते हुए आमजन को इससे जोड़ने के प्रयास प्रारंभ कर दिए है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ग्रामीण अंचल में गांव गांव संपर्क की कमान संभालेंगे। महिया द्वारा ट्रोमा निर्माण के लिए जनसंपर्क शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। वहीं समिति सदस्य टोली के रूप में वार्डों में पहुंचने लगे है। सदस्य गली-गली चौपाल लगा कर ट्रोमा की आवश्यकता व इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की जानकारी देते हुए आमजन को संघर्ष जोड़ा जा रहा है। कस्बे में मंगलवार से संपर्क प्रारंभ कर दिया गया है। समिति सदस्य मंगलवार को वार्ड 4,6, 7 व 8 में पहुंचे। बुधवार को वार्ड 5, 9,1 में संपर्क किया गया व गुरूवार शाम को वार्ड संख्या 2,3,10 व 11 में संपर्क किया जाएगा। पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि शहर व देहात में आमजन से संपर्क के बाद एक बड़ी आमसभा बुलाई जाएगी जिसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा आमजन की सहमति के साथ तय की जाएगी। समिति द्वारा प्रशासन से विवाद सुलझाने की अपील की गई है। समिति सदस्यों ने ट्रोमा सेंटर के लिए भर्ती समिति द्वारा करवाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। वार्डों में संपर्क के दौरान आशीष जाड़ीवाल सहित हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, मंगतूराम वाल्मिकी, मदनलाल प्रजापत, भागूराम जाखड़, जावेद बहलिम, लूणाराम बाना, सीताराम शामिल रहें। बता देवें प्रशासन द्वारा लगातार ट्रोमा सेंटर के अत्याधुनिक नए नक्शे के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार नया नक्शा भी शीघ्र ही तैयार होकर सामने आने वाला है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चौपाल पर चर्चा में आमजन को जोड़ने के प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्डों में सम्पर्क के बाद होगी आमसभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा के लिए संघर्ष, गली गली हो रही चौपाल।