






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरूवार सुबह किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, यहां बीदासर रोड़ पर कृषि मंडी में आने वाले वाहनों के कारण घूमचक्कर से रेलवे क्रोसिंग पार तक जाम लग गया है। वाहन निकल नहीं पा रहे है और सैंकड़ों की सख्ंया में वाहनों में आम जन व यात्री फंसे हुए है। आज सुबह से ही यह स्थिति बनी हुई है एवं दिन चढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या लगातार बढ़ गई है। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुध नही ली गई है एवं इस कारण आम जन परेशान हो रहे है। जाम में एक एम्बुलैंस भी फंसी हुई है, जिसे निकलवाने के लिए मौके पर युवा प्रयास कर रहे है।






