May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका कार्यालय के दरवाजे पर अनेक अस्थाई सफाई कार्मिक एकत्र होकर बैठ गए है और नारेबाजी कर रहें है। ये कार्मिक अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहें है। कार्मिकों को आरोप है कि अधिकारियों ने उनके दस्तावेज लेकर रख लिए है व उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दे रही है। मौके पर वार्ड 7 के पार्षद मघराज ने नाराजगी जताते हुए बताया कि पालिका परिसर में कोई सक्षम अधिकारी कार्यालय में नहीं है और अनुभव प्रमाण पत्र देने में भारी गफलत बरती जा रही है। आवेदन का आखिरी दिन बुधवार को था और आज भूल सुधार के समय दिया गया है। बड़ी संख्या में अस्थाई कार्मिकों को प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहें है। यहां हंगामा होने पर माकपा के डूंगरलाल महिया, जावेद बेहलीम, शौकीन, मुकेश ज्याणी भी पहुंचे, मौके पर सीताराम वाल्मीकि, सोनू कुमार वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, त्रिलोक वाल्मीकि, इंद्रा देवी आदि मौजूद है व अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहें है।