May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2024। पीएम श्री राउमावि ताल मैदान में गुरूवार को द्वितीय मेंटर मेंटी कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व चिकित्सा विभाग की डॉक्टर दीपिका चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम दो सत्रों में पूर्ण हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कपिला स्वामी ने बालिकाओं को सुरक्षा, संस्कार व रोजगार संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। स्वामी ने बालिकाओं को अपने एकाग्रता के साथ अपने शिक्षण पथ पर अग्रसर होने की बात कहते हुए शिक्षा के साथ किसी एक कौशल में दक्ष होने का प्रयास करने की बात कही। मोबाइल के  सदुपयोग व दुरूपयोग बताते हुए मोबाइल पर उपयोगी सामग्री देखने व समय सीमा तय कर प्रयोग की करने की प्रेरणा दी। दूसरे सत्र में डॉ दीपिका चौधरी ने बालिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं में आम तौर पर एनिमिया की बीमारी होने व इससे बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम संयोजक एवं पीएमश्री गतिविधि प्रभारी प्रदीप कुमार कौशिक ने अतिथियों का परिचय देते हुए गतिविधि के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य मनीष सैनी ने अतिथियों का आभार जताया। सैनी सहित राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक डॉ राधाकिशन सोनी, व्याख्याता बालाराम ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। श्रीमति कविता जानूं ने दोनों सत्रों से संबंधित प्रश्न पूछे जिनमें विजेता बालिकाएं गायत्री सोनी, उर्मिला स्वामी, डैनी भारती, निशा सैन को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में नंदकिशोर सैनी, दीपक चौधरी, श्रीमती दुर्गा, श्रीमती रजनी पाटोदिया, श्रीमती यशोदा सुथार, सोनल शर्मा, दिव्या कंवर भी सक्रिय रूप में शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य वक्ता के रूप में कपिला स्वामी ने बालिकाओं को दी सुरक्षा व संस्कार की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानिक किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का सम्मान कर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ दीपिका चौधरी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।