May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के चिंतनीय आंकड़ो के बीच सेवा भारती समिति लगातार नागरिकों को कोरोना जागरूकता अभियान से जागरूक करने में जुटी है। शुक्रवार सुबह समिति के “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” के पोस्टर का विमोचन आज सीईओ धर्माराम गिला से किया। गिला ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों को बिना मास्क घर से नहीं निकलने की अपील की। समिति के तोलाराम जाखड़ ने बड़ी संख्या में पोस्टर छपवाएं और पूरे क्षेत्र में उनके वितरण को सुनिश्चित किया है। जाखड़ ने नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए सरकारी निर्देशों की पालना करने की अपील की जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को कोरोना मुक्त किया जा सके। पोस्टर विमोचन में सेवा भारती के सुभाष शास्त्री, कुम्भाराम घिंटाला, भुवनेश्वर करवा उपस्थित रहें। बता देवें सेवा भारती समिति के कार्यकर्ता लगातार कस्बे के वार्डों में काढ़ा पिलाने की सेवाएं देते हुए नागरिकों को “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” का संदेश भी दे रहे है। समिति ने शुक्रवार सुबह आड़सर बास के वार्ड नंबर 31 में कोराना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती के “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” पोस्टर का विमोचन सीओ धर्माराम गिला ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती कार्यकर्ताओं ने आज सुबह वार्ड 31 में कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया।