May 20, 2026
05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2024। अपनी ट्रेनिंग के दौरान देश पर न्यौछावर होने वाले अग्निवीर शंकरदास स्वामी की पार्थिव देह रविवार सुबह जयपुर से उनके पैतृक गांव करणीसर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंची एवं इस दौरान क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी देह पर पुष्पांजलि एवं मालाएं अर्पित की गई एवं नम आंखों से गर्व के साथ शहीद को विदा किया गया। क्षेत्र के युवाओं को शहीद सम्मान समिति के सचिव सीताराम सिहाग द्वारा उनके श्रीडूंगरगढ़ होकर गावं पहुंचने की सूचना सुबह 7.30 बजे ही मिली थी एवं 8 बजे तक सैंकड़ों की संख्या में घूमचक्कर पर युवा एकत्र होकर उन्हें श्रृद्धांजलि देने पहुंचें। इस दौरान कुंभाराम घिंटाला, सुशील सेरडिया, एडवोकेट अनिल धायल, आमिर खान, गज्जु माली, जावेद क्यामखानी, गौरव टाडा, रामनिवास सैन, शौकिन काजी, नानू गोदारा, भागीरथ, कानाराम तर्ड, हरिराम पूनियां, पत्रकार विशाल स्वामी सहित शहीद सम्मान समिति, सेवा भारती, नागरिक विकास परिषद, महर्षि दयानंद छात्रावास विकास समिति, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी आदि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शहीद सम्मान समिति के सीताराम सिहाग ने बताया कि अपनी ट्रेनिंग पूरी होने के दो दिन पहले ही शहीद हुए शंकरदास स्वामी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव करणीसर में किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद शंकरदास स्वामी की देह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने दी भारत माता के जयकारों के साथ श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धांजलि देते हुए युवाओं ने जम कर लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहन के पहुंचते ही की पुष्पवर्षा, शहीद के साथ आए सैन्यकर्मी भी हुए भाव विभोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधे घंटे की सूचना में ही बड़ी संख्या में युवा व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचें घूमचक्कर।