May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2024। सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है भक्ति, शक्ति एवं अपराध की तीन अलग अलग खबरें एक साथ, पढ़ें विस्तार से, देखें फोटो।
आसोतरा धाम के गादीपति संत तुलछाराम जी का मिला सानिध्य, भक्तों ने जताई श्रृद्धा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति संत तुलसारामजी महाराज ने श्रीडूंगरगढ़ से गुजरते हुए घूमचक्कर पर भक्तों को सानिध्य दिया। महाराज ने घूमचक्कर स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार में करीब 10 मिनट तक प्रवास किया एवं इस दौरान उपस्थित श्रृद्धालूओं ने उनका अभिनंदन किया। महाराज ने श्रृद्धालूओं को जीवन में भक्ति का समावेश कर नीती के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस दौरान जसवंत सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह राजपुरोहित, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, श्रवन सिंह राजपुरोहित, जतन सिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह राजपुरोहित, तेजू सिंह राजपुरोहित, किशन कायल आदि श्रृद्धालूओं ने उनका अभिनदंन किया।

श्रीडूंगरगढ़ के युवक ने जूडो में दिखाया दमखम, समाज के लोगों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 27 से 30 नवम्बर तक भोपाल में आयोजित साऊथ वेस्ट इंटर युनिर्वसिटी गेम्स में जूड़ो में क्षेत्र के गांव उदरासर निवासी युवा खिलाड़ी अभिषेक सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन् किया है एवं उनका चयन नेशनल टुर्नामेंट के लिए हुआ है। यह उपलब्धि प्राप्त कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर सोनी का कस्बे के घूमचक्कर पर स्वागत किया गया। क्षेत्र के निवासी जितेन्द्र सोनी, पवन गोयतान, अनिल सोनी, विकास सोनी, मदन सोनी, परमेश्वर सोनी, अजय सोनी, कैलाश सोनी, आषुतोष सोनी, महादेव सोनी, सत्यनारायण सोनी, प्रद्युमन सोनी, गोविंद सोनी, मनीषा सोनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अभिनंदन किया।

शराब पीकर मचाया हंगामा, एक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल ने रविवार को कस्बे के घूमचक्कर पर शराब के नशे में हंगामा मचा रहे मोमासर बास निवासी परमेश्वरलाल जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। घूमचक्कर पर उत्पात मचाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना तो उसे गिरफ़्तार किया गया है।