May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। दहेज की मांग को लेकर परिवार के उजड़ने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। 30 वर्षीय निलिमा पुत्री तोलाराम ब्राह्मण निवासी कालूबास ने सरदारशहर के मेहरासर चाचेरा निवासी अपने पति रविप्रकाश पुत्र शिवदत्त कठोतिया के खिलाफ पांच लाख रूपए नगदी व एक कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2017 को आरोपी रविप्रकाश के साथ हुआ। उसके घर वालों ने सोने चांदी के गहनों सहित बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान सहित खूब दान दहेज दिया। आरोपी उसी समय से उसे दहेज में पांच लाख नगद व कार नहीं देने के तोन देने लगा व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने पीड़िता को गर्भावस्था के दौरान 19 फरवरी 2021 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके दो जुड़वा बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री हुए तो परिजनों ने छूछक में गहने नगदी दिए परंतु आरोपी संतुष्ट नहीं हुआ। आरोपी ने मई 2024 में उसे बच्चों सहित पहने हुए कपड़ों में ही धक्के मारकर घर से निकाल दिया। कई बार पंच पंचायती के बाद 20 अक्टूबर 2024 को आरोपी उसके पीहर के घर आए और बिना दहेज नहीं ले जाने की बात कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीतसिंह को दे दी है।