






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। कस्बे के आड़सर बास निवासी एक 23 वर्षीय युवती अपने घर के बाहर से अचानक लापता हो गई और उसके छोटे भाई ने पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। 22 वर्षीय युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोमवार दोपहर 12.30 बजे घर के बाहर गली में खड़ी थी। वहीं से अचानक लापता हो गई। युवक ने कालूबास निवासी एक नामजद युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप लगाया व पूर्व में भी उसके द्वारा दुबाना ऐसा नहीं करने के सुलहनामे की जानकारी भी दी। भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवा अपनी बहन को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीत सिंह को दी गई है।



