May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। महाजन में एक सेना के जवान द्वारा फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की खबर के बाद खबर बीकानेर शहर से आई है। यहां शिवबाड़ी रोड, वल्लभ गार्डन स्थित अपने घर पर 41 वर्षीय बंशीलाल सारस्वा पुत्र बजरंगलाल सारस्वा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक मूल रूप से हेमेरा, नापासर निवासी है तथा श्रीडूंगरगढ़ में उनका ससुराल है। ससुराल के परिवार में भी माहौल गमगीन हो गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का बताया जा रहा है।