






कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के बाहेती भवन में आज भागवत कथा प्रारंभ हुई। सुबह श्रीराम मंदिर में भागवत पूजन किया गया व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में अनेक महिलाओं ने मंगल वेष धारण कर भाग लिया। पहले दिन दोपहर 2 बजे कथा प्रारंभ हुई और कथा वाचक महंत भरतशरणजी महाराज ने कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है और भागवत कथा ह्रदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने मार्गशीर्ष के माह में इसके श्रवण का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। कथा श्रवण के लिए यहां अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरूवार से कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा।

शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में कल प्रारंभ होगी भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारन में शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में ग्रामीणों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार सुबह सवा दस बजे श्रीठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकल कर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण के निकट ही कथा स्थल तक पहुंचेगी। 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कथा ज्ञान यज्ञ में पंडित कुंज बिहारी द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। 13 दिसंबर की सुबह 9 बजे हवन के साथ कथा पूर्णाहुति की जाएगी। कथा में सोनियासर गोदारन सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु कथा में भाग लेंगे।



